फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   budhdha amarnath yatra

बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर सुरक्षा पुख्ता की जाए : दौनेरिया

विज्ञापन
budhdha amarnath yatra
- बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने सेना व पुलिस प्रशासन से की मांग
विज्ञापन




- कहा- आतंकी हमले की आशंका, बढ़ाई जाए सुरक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पुंछ जिले के मंडी में स्थित श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। यह मांग बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने सेना और पुलिस प्रशासन से की। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका है।

दौनेरिया ने बुधवार को राजोरी का दौरा कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस साल राजोरी-पुंछ में आतंकी सक्रिय रहे हैं। श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर भी आतंकी खलल डाल सकते हैं। ऐसे संभावित हमलों को रोकने के लिए सेना और पुलिस को सुरक्षा कड़ी करनी होगी। बजरंग दल निडर होकर इस साल भी यात्रा उत्साह के साथ निकालेगा। उन्होंने कहा कि श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की जिम्मेदारी बजरंग दल पर है। हमने तब भी यात्रा निकाली थी, जब आतंकवाद चरम पर था। नीरज ने कहा कि ढांगरी में एक साजिश के तहत टारगेट किलिंग की गई। इसमें बजरंग दल के दो कार्यकर्ता दीपक और प्रिंस (सगे भाई) को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था। आतंकियों के साथ-साथ स्लीपर सेल भी सक्रिय हैं, लेकिन हमें सेना पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर यात्रा के संयोजक कृष्ण प्रजापत, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांतीय संयोजक कार्तिक सूदन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed