{"_id":"2e7b64f0eae8ac0b689af0d6483a5af1","slug":"bsnl-broadband-service-disturb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं पूरी तरह ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं पूरी तरह ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 25 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एक बार फिर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं पूरी तरह ठप रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साईबर कैफे के साथ ही इंटरनेट पर आधारित अन्य सेवाओं पर होनेवाले कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे आम उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
देर रात खबर लिखे जाने तक संचार सेवाएं बहाल न हो पाई थीं। गौरतलब है कि पुंछ दोपहर बाद एक बार फिर अचानक बीएसएनएल की ब्राडबैंड संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं। ब्राडबैंड सेवाएं ठप होने से जहां आम उपभोक्ताओं के साथ ही बीएसएनएल सेवाओं से रोजगार कमाने वाले लोगों की एक बार फिर दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं टीएम से पैसे निकलवाने के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों को बिना पैसे निकलवाए ही लौटना पड़ा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं राजोरी के आसपास आप्टिकल फाईबर केबल कट जाने के कारण प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार ब्राडबैंड सेवाएं ठप होने को लेकर लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। नगर वासियों सौरभ सूदन, राकेश कुमार, मोहम्मद इमरान, सुखबीर सिंह आदि का कहना है कि हफ्ते में पांचवीं बार बीएसएनएल की सेवाएं ठप हुई है।