फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Boycott classes continue

बीजीएसबी विवि विवाद: गैर कश्मीरी छात्रों द्वारा कक्षाओं का बहिष्कार जारी

Sat, 23 Apr 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Sat, 23 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Boycott classes continue
व‌िश्वव‌‌िद्यालय में हुआ था बवाल - फोटो : FILE PHOTO
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों द्वारा बवाल मचाने और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने के बाद गैर कश्मीरी छात्रों द्वारा कक्षाओं का बहिष्कार जारी है।
विज्ञापन


शनिवार को लगातार छठे दिन भी गैर कश्मीरी छात्रों ने कक्षाएं नहीं पढ़ी और ना ही वह विवि गए। अपनी मांगों को लेकर अड़े गैर कश्मीरी छात्रों ने विवि प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वह तब तक कक्षाएं नहीं पढ़ेंगे जब तक बवाल मचाने वाले, कानून को अपने हाथों मे लेकर तोड़फोड़ करने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के छात्रों द्वारा कक्षाओं के बहिष्कार को लेकर कड़ी चिंता व्यक्त करते हुए विवि के उप कुलपति ने कहा कि वह छात्रों से लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जल्द कक्षाएं पढ़ने के लिए मना लिया जाएगा। शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे विवि स्टूडेंट्स काउंसिल व उप कुलपति के बीच बैठक शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स काउंसिल में विभिन्न विभागों के कश्मीरी व गैर कश्मीरी छात्र हैं और करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में छात्रों ने उप कुलपति के समक्ष अपनी-अपनी बात रखी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैर कश्मीरी छात्रों ने उन्हें विवि के स्टाफ द्वारा धमकाने व परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया। साथ ही कश्मीरी छात्रों द्वारा भी उन्हें डराने धमकाने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed