{"_id":"628a59e228b927b7d7f83d78521ecf8a","slug":"boy-attacked-on-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने छात्रा पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने छात्रा पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 13 Jun 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दरहाल तहसील के थन्नामंग् क्षेत्र की एक छात्रा पर एक युवक ने हमला करके घायल कर दिया। हमला केवल इस लिए कर दिया, क्योंकि वह उससे विवाह करने से इंकार कर रही थी। जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा पर उसके एक चहाने वाले प्रेमी ने शनिवार को घर में घुस कर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दरहाल के पीएचसी में उपचाराधीन छात्रा के पिता के अनुसार सुबह वह किसी काम से कहीं बाहर गए थे। तभी युवक मोहम्मद यासीन ने उनके घर में पहुंचा। उसने घर में उनकी अकेली बेटी पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया। हमले में किसी तरह छात्रा ने खुद को बचा लिया और चाक उसकी बाजू में धंस गया। इससे उसकी बाजू में गंभीर घाव आया है।
विज्ञापन
दरहाल के बीएमओ इकबाल मलिक ने बताया कि छात्रा का उपचार जारी है और हालत स्थिर है। छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले काफी समय से युवक उनकी बेटी को तंग कर रहा था। वह उससे विवाह करने की बात कर उसे परेशान करता आ रहा था। जब बेटी उसे इंकार करती रही तो उसने उसे जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। एसएचओ के अनुसार पुलिस कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एक वर्ष में छात्राओं पर हमले का यह तीसरा मामला है। पिछले वर्ष शहर की मुरादपुर क्षेत्र की बीए पार्ट वन की छात्रा पर उसके प्रेमी ने चलती मेटाडोर में तेजधार चाकू से हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया था। अप्रैल में शहर के अबदुल्ला पुल क्षेत्र में एक छात्रा पर एक युवक ने पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।