{"_id":"9ba8780ad1722048a7f65f91000979d0","slug":"bjp-members-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 09 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को जेल से रिहा किए जाने के विरोध में मुख्य मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मंत्री पर गठबंधन धर्म का निरादर करने का आरोप लगाया। भाजपाइयों ने कहा कि हम देश की सुरक्षा और एकता पर किसी को मनमानी नहीं करने देंगे।
नगर के परेड पार्क के बाहर जिला प्रधान सुनील गुप्ता की अगुवाई में काफी भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां उन्हाेंने मुख्य मंत्री और मसर्रत आलम की रिहाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर दुर्गा सिंह, मुनीर अहमद, मोहम्मद नजीर और सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्य मंत्री गठबंधन सरकार के कामन मिनिमम प्रोग्राम से खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्हाेंने तो हद ही कर दी जो सत्ता संभालते ही मसर्रत आलम जैसे अलगाववादी और देश विरोधी को जेल से रिहा कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपाई यह सब सहन नहीं करेंगे। अगर मुख्य मंत्री ने यह सब बंद न किया तो उनके खिलाफ हर जगह कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।