फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   bird flu

संदिग्ध परिस्थितियों में राजोरी मे पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी

विज्ञापन
bird flu
शहर मे मिले मृत कौवे और सैंपल लेती टीम सदस्य
राजोरी। संदिग्ध परिस्थितियों में पक्षियों की मौत का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दो कौवों को मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के पास और यहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर दो कौवे मृत पाए गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद विशेष टीमों ने मृत कौवों के भी सैंपल लेकर कर जांच के लिए जम्मू भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पशु पालन विभाग के डॉ. जोगिंदर गुप्ता ने बताया कि टीम ने एवियन इन्फ्लूएंजा (ए एच 5 एन1) के निदान के लिए कुछ मृतक पक्षियों के गले और नाक के सैंपल एकत्र किए हैं। उनको जम्मू स्थित रीजनल डिजीज डायगनोस्टिक लेबोरेटरी (आरडीडीएल) के डिप्टी डायरेक्टर को भेजा है। डॉ. के अनुसार जम्मू से इन सैंपल को जालंधर स्थित डायगनोस्टिक लैब में भेजा जाएगा ताकि इसकी पुष्टि हो सके कि क्या बर्ड फ्लू के कारण या किसी अन्य कारण से कौवे की मौत हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन से राजोरी के कुछ इलाकों से संदिग्ध परिस्थितियों में पक्षियों के मारे जाने के समाचार मिल रहे हैं। देश के कई अन्य हिस्सों में बर्ड फ्लू बीमारी के चलते राजोेरी में पक्षियों की संदिग्ध मौत से लोगों में दहशत है। लोगोें का कहना है कि तत्काल ये सच सामने आए कि राजोेरी में मारे गए पक्षियों की मौत के पीछे कारण क्या थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पक्षियों की संदिग्ध मौत का मामला
पोल्ट्री पक्षियों, प्रवासी पक्षियों और जंगली पक्षियों में फ्लू की स्थिति की निगरानी के लिए मुख्य पशुपालन अधिकारी राजोरी ने ब्लॉक स्तर की समितियों का गठन किया है। प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय टीम में चार सदस्य हैं। हर समिति को अपने-अपने ब्लॉकों में जंगली पक्षियों, पोल्ट्री पक्षियों और प्रवासी पक्षियों की किसी रुग्णता या मृत्यु दर के बारे में दैनिक रिपोर्ट मुख्य पशुपालन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed