फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   bijli

डिजिटल दौर मे भी लोग सड़क सुविधा से मेहरूम

विज्ञापन
bijli
राजोरी। 21वीं सदी के इस डिजिटल दौर में जहां एक तरफ पूरा देश बहुत आगे निकल रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले की बुद्धल तहसील के दूरदराज के गुलिर गांव के लोग अभी सड़क व अन्य सुविधाओं से महरूम हैं। बुद्धल तहसील मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित गुलिर गांव के लोग आज भी पैदल यात्रा करते हैं। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का सारा सामान खुद ढो रहे हैं। इसी तरह का उदाहरण वीरवार को देखने को मिला, जब एक ट्रांसफार्मर को बल्लियों के सहारे लोग कंधे पर उठाकर ले जाते हुए देखे गए।
विज्ञापन

गुलिर से बुद्धल आकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों क़ो भी कई प्रकार की दिक्क़तें उठानी पड़ रही हैं। सरकारी पीजी कॉलेज बुद्धल और हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी बिना सड़क संपर्क के बहुत परेशानी से गुजर रहे हैं। ख़ासकर छात्राओं क़ो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और कई छात्राएं उच्च शिक्षा पूरी ही नहीं करती हैं। पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं। इसके अलावा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी दिक्क़तें उठानी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं को कंधोें पर उठा कर बुद्धल अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में मरीजोें को पैदल अस्पताल तक लाना संभव नहीं होता है। इतना ही नहीं लोगों को रसोई गैस हो या राशन आदि सब कुछ कंधोें पर ढोना पड़ता है। उक्त गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी लोगों को अपने कंधोें पर ही ढोना पड़ता है। वीरवार को लोगों ने नया ट्रांसफार्मर गांव में अपने कंधों पर उठा कर पहुंचाया तो रोष प्रकट करते हुए बताया कि गांव के लोगों को मात्र वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई दशक से नेता वोट मांगते समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही दोबारा कभी नजर नहीं आते। उन्होंने उपायुक्त और उपराज्यपाल से गुहार लगते हुए कहा कि जल्द गांव में सड़क सुविधा दी जाए ताकि आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को और विद्यार्थी वर्ग को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed