फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   BGSBU university Clean India Fortnight

बीजीएसबीयू विवि में स्वच्छ भारत पखवाड़ा

Tue, 08 Nov 2016 07:45 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
BGSBU university Clean India Fortnight
सफाई - फोटो : अमर उजाला
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में शुरू किए गए स्वच्छ भारत पखवाड़े के तहत मंगलवार को विवि परिसर में साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

विवि के उप कुलपति प्रो जावेद मसर्रत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के एचओडी व सैकड़ों की संख्या में विवि विद्यार्थियों ने साफ-सफाई में भाग लिया। इस अवसर पर उप कुलपति ने खुद झाड़ू पकड़ विवि के इंजीनियरिंग कालेज की सफाई की। सफाई का यह सिलसिला विवि के अन्य विभागों तक पहुंचा।
करीब दो घंटे तक साफ-सफाई के बाद उप कुलपति ने विद्यार्थियों और अन्य स्टाफ को संबोधित करते हुए स्वयं सफाई पर बल देते हुए कहा कि केवल नारे लगाने से सफाई नहीं होगी।
विज्ञापन

यदि देश के प्रधानमंत्री खुद झाड़ू उठा कर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे सकते हैं तो फिर देश के हर नागरिक का यह फर्ज बनता है कि वह भी स्वयं ही इस काम में पहल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कुलपति ने कहा कि स्वच्छता धर्म से पहले आना वाला शब्द है। इस लिए इसे केवल कुछ दिनों के लिए सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि हमेशा स्वच्छता बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed