फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   bad result of matric in govt school

दसवीं का सरकारी स्कूलों का रिजल्ट खराब

Tue, 26 May 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 26 May 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
bad result of matric in govt school

दसवीं कक्षा के नतीजे में सरकारी स्कूल पिछड़ गए हैं। जिले के दस सरकारी स्कूलों का परीक्षाफल शून्य प्रतिशत रहा, जबकि तेरह सरकारी स्कूलों का परिणाम दस फीसदी से भी कम रहा। कुछ दिन पहले 12वीं कक्षा के  परीक्षाफल ने राजोरी जिले के सरकारी स्कूलों की पोल खोल दी थी।

विज्ञापन


अब 10वीं कक्षा के  परिणाम आने से एक बार फिर सरकारी स्कूलों के निराशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, दसवीं कक्षा के परिणाम में 11 सरकारी स्कूलों के परिणाम शून्य प्रतिशत रहा। वहीं, 10 अन्य स्कूलों का परिणाम 10 प्रतिशत से भी कम आया।

जम्मू-कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट गजट के अनुसार, कालाकोट शिक्षा जोन के कन्या हाईस्कूल देगवाड़ एम, सरकारी हाईस्कूल देगवाड़, हाईस्कूल थन्ना, थन्नामंडी शिक्षा जोन के सरकारी हाई स्कूल अजमताबाद, हाईस्कूल बद्दाकन्ना, दरहाल शिक्षा जोन के हाईस्कूल डोडाज दरहाल, हाईस्कूल खोड़ीनाड़ दरहाल, राजोरी शिक्षा जोन का हाई स्कूल बगला, सरकारी हाईस्कूल खैरी करमाड़ा, बुद्धल शिक्षा जोन का सरकारी हाईस्कूल खानां एक ऐसे स्कूल हैं, जहां से 10वीं कक्षा का एक भी विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जिले के करीब 18 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनके परिणाम प्रतिशत दो अंकों को भी पार नहीं कर सका है। जानकारी के अनुसार, सरकारी कन्याओं के सरकारी हाई स्कूल थन्नामंडी 7 प्रतिशत, सरकारी हाई स्कूल अंदरूठ 7 प्रतिशत, हाईस्कूल बड्डाल कोटरंका 7 प्रतिशत, हाईस्कूल ब्रेवी 9 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईस्कूल बरोह कालाकोट 8 प्रतिशत, हाईस्कूल धराठी 9 प्रतिशत, हाई स्कूल कंथोल 7 प्रतिशत, हाईस्कूल सवाड़ी नं एक 5 प्रतिशत, हाईस्कूल चंडक 9 प्रतिशत,  हायर सकेंडरी स्कूल खवास 6 प्रतिशत,  हाईस्कूल गंगरोट 9 प्रतिशत, हाईस्कूल सड्डा 9 प्रतिशत, हाईस्कूल गलहान का परिणाम 9 प्रतिशत रहा है।



जिले के हाईस्कूल कालाकोट का परिणाम 17 प्रतिशत, सरकारी हाईस्कूल अजोट 16 प्रतिशत, सरकारी हाई स्कूल चल्लास 16 प्रतिशत, सरकारी हाईस्कूल सनकारी नं. दो का परिणाम 20 प्रतिशत से भी कम रहा। अब्दुल हमीद फानी सीईओ राजोरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में जिन विषयों में विद्यार्थी फेल हुए हैं, उन शिक्षकों की वार्षिक इंक्रीमेंट पर रोक लगाने के साथ-साथ उन्हें ट्रांसफर कर नए स्कूलों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed