{"_id":"619e7a2b8e985966f76930df","slug":"awearness-rajouri-news-jmu2485159176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीसी दरहाल ने ॐकौमी एकताॐ पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीसी दरहाल ने ॐकौमी एकताॐ पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया
विज्ञापन
राजोरी। डिग्री कॉलेज दरहाल में बुधवार को कौमी एकता विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रवादी सोच को प्रस्तुत किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों शारिक अली, मोहम्मद आरिफ और हासिम अहमद को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर सुमनेश जसरोटिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कौमी एकता भारत जैसा देश जहां विभिन्न धर्म जाति के लोग प्यार और भाईचारे से रहते हैं ये देश की वृद्धि और विकास की पहचान है। विभिन्न धर्म और भाषाओं वाला देश एकता और आपसी प्रेम भाईचारे के कारण चमत्कार कर रहा है। भारत का हर नागरिक इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। हम सभी एक हैं और एक रहेंगे और विभिन्न धर्म, भाषाएं और संस्कृति वास्तव में इसका सार है।
इस मौके पर डॉ. अरबी अहसान उल रहमान रिजवी, डॉ. इम्तियाज हुसैन शाह एचओडी उर्दू, डॉ. अथर अजीज रैना एचओडी गणित मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रियाज ने किया।