फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   awearness

मेडिकल पेट्रोल से सेना कर रही जागरूक

विज्ञापन
awearness
राजोरी। कोविड-19 से लड़ने के लिए राष्ट्रीय प्रयास को और मजबूत करने के लिए सेना हर संभव तरीके से योगदान दे रही है। इसमें चिकित्सा किट का वितरण, दूर-दराज के क्षेत्रों में जागरूकता व्याख्यान और मोबाइल चिकित्सा का संचालन शामिल है।
विज्ञापन

कठिन और अलग-थलग क्षेत्रों में गश्त की मदद से ये गश्ती दल कोविड पॉजिटिव (लक्षण वाले) रोगियों की पहचान करने और स्थानीय लोगों को कोविड ऐप पर पंजीकृत करने के अलावा, चिकित्सा सहायता प्राप्त करने में स्थानीय लोगों की सहायता करने में बहुत प्रभावी साबित हो रहे है।
विज्ञापन

एक स्थानीय सेना इकाई ने जिले के महू गांव में अपना मेडिकल गश्ती दल भेजा। गश्ती दल ने सरपंचों और पंचों सहित ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों को कोविड-19 के दूसरे स्ट्रेन में देखे गए लक्षणों और निवारक उपायों के अभ्यास के महत्व के बारे में बताया गया। इस आयोजन में डोर टू डोर सूचना प्रसार अभियान और उसके बाद कोविड निवारक किट का वितरण किया गया। ग्रामीणों और नागरिक प्रशासन द्वारा चिकित्सा गश्त के प्रयासों की सराहना करते हुए सेना के प्रति आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed