फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   awearness

छात्रों को प्राकृतिक आपदाओं में बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
awearness
आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताते सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ के सदस्य। - फोटो : RAJOURI
नौशेरा। डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ के सहयोग से आपदा प्रबंधन पर जागरूकता-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार के स्वागत से हुई। उन्होंने आपदाओं के समय में युवाओं और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। मो. आजम चौधरी, उप-निरीक्षक, प्रभारी, एसडीआरएफ ने छात्रों को आपदा के समय नागरिक सुरक्षा की भूमिका, उद्देश्यों और महत्व के बारे में बताया। सिविल डिफेंस वार्डन गोपाल शर्मा और जसबीर सिंह ने सीपीआर, अग्निशमन तकनीक जैसी जीवन रक्षक विधियों और दुर्घटनाओं के समय प्राथमिक उपचार के महत्व पर विशद वर्णन किया। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल गतिविधियों का प्रदर्शन किया। ईशा शर्मा, एनएसएस वालंटियर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मेजबानी सेम के छात्र अतुल शर्मा ने की। विनोद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed