{"_id":"61ce0db55a4f8b70af78e698","slug":"awareness-rajouri-news-jmu25091555","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुज्जर-बक्करवालों को सरकारी योजनाओं से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुज्जर-बक्करवालों को सरकारी योजनाओं से किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। कलाल स्थित राष्ट्रीय राइफल्स ने सरकारी मिडल स्कूल पोथा कटेरा में गुज्जर-बक्करवालों के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया। इसमें सरकारी योजनाओं के अलावा रोजगार के अवसर, गुर्जर-बक्करवाल समुदाय के पशुओं की समस्या पर चर्चा की गई।
शिविर में इन लोगों को विकास कार्यक्रमों से संबंधित अपने अनुभव साझा करने के लिए एक मंच दिया गया। उपस्थित लोगों को कौशल विकास, नौकरी प्रशिक्षण आदि का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मेजर विनायक आर्य ने विकास की प्रक्रिया में सद्भाव के महत्व पर जोर दिया और समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आमंत्रित किया।
शिविर में डब्बर पोथा के दो पंचों और दो मौलवी समेत कुल 61 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कोविड टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया गया। समुदाय ने सेना के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्र के विकास में भागीदारी का आश्वासन दिया।