फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Atmanirbhar

क़ृषि विभाग ने एनजीओ के सहयोग से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनान के लिए उठाया कदम

विज्ञापन
Atmanirbhar
राजोरी। जिले के दूरदराज पिछड़े इलाकों की गरीब और बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से कृषि विभाग ने सहारा जागृति मंच एनजीओ के साथ मिलकर काम शुरू किया है। उन्होंने जिले की करीब छह हजार महिलाओं को जैविक हल्दी के बीज, पॉली बैग और कुछ दवाएं देकर व्यापार शुरू करने की सीख दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग और एनजीओ ने मिलकर महिलाओं को हल्दी के बीज दिए हैं जिससे महिलाएं हल्दी पैदा कर उसे बाजार में बेच कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। संस्था के प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि महिलाओं को बीज देकर हल्दी की पैदावार के उपाय भी बताए हैं। जब हल्दी की पैदावार हो जाएगी तो उसे बाजार में अच्छे दामों पर बेचने में भी एनजीओ महिलाओं की सहायता करेगा।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य कृषि अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि इससे एक तरफ तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, तो दूसरी और लोगों को सस्ते दामों पर जैविक और शुद्ध हल्दी मिल पाएगी। सहायता पाने वाली महिलाओं ने एनजीओ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे उन्हें सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने में मदद मिलेगी, और वे अपने परिवार के पालन पोषण में पति की सहायता करने योग्य हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed