{"_id":"60aff6fc8ebc3e13a05ffdb9","slug":"arrest-rajouri-news-jmu236117188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। थन्नामंडी पुलिस ने छानबीन करके मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया और उनसे चोरी का सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इन दोनों पर कार्रवाई कर पुलिस ने इस गैंग के बाकी सदस्यों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है।
22 फरवरी 2021 को थन्नामंडी थाने में मोटरसाइकिल चोरी की दो शिकायतें दर्ज कराई गईं। एक शिकायत रियाज अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी हसप्लोट तहसील थन्नामंडी ने कराई और दूसरी कराई सोहेल अहमद पुत्र शब्बीर निवासी सुरनकोट ने। इन दोनों की मोटरसाइकिल का नंबर जेके11 डी 5862 और जेके11 बी 7397 थे। इन शिकायतों के आधार पर थन्नामंडी थाने के एसएचओ फरीद अहमद के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और सबूतों की जांच की गई। इसके आधार पर दो व्यक्तियों फैज उर्फ साकिब वानी निवासी आजमाबाद और इस्ताखर पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी अललाल थन्नामंडी को गिरफ्तार किया गया। उनके खुलासे के आधार पर पुलिस ने चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें वे दो मोटरसाइकिलें भी शामिल थीं जिनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी।