{"_id":"54e636d89f894a0702a3674a1cf07a83","slug":"army-to-recruit-young-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए युवाओं को किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 08 Jan 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरहाल तहसील के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के युवाओं को सेना में भर्ती होने, देश और जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सेना द्वारा प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया।
विज्ञापन
दरहाल के खोड़ीनाड़ क्षेत्र में सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेेना में भर्ती होने के लिए अपनी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेना ने यूपीएससी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के बारे में अवगत करवाते हुए युवाओं को जागरूक किया गया। यह बताया गया कि किस प्रकार से वह परीक्षा में बैठ सकते हैं और उन्हें परीक्षा में सफल होने के लिए किस प्रकार से मेहनत करनी है।
विज्ञापन
सेना में आफिसर बनने के लिए परीक्षा में सफल होने के टिप्स बताते हुए युवाओं को प्रलेखन प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर युवाओं के अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों ने सेना के इस प्रकार के कार्यक्रमों को उपयोगी करार देते हुए सेना के प्रति अभार प्रकट किया।
सरपंच मोहम्मद असलम ने कहा कि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें अवसर कम मिलते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए उनमें जागरूकता की कमी है। इससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वह सेना में अधिकारी बनने के लिए मेहनत करेंगे।