{"_id":"6a57b3358f71172e44f4312d85f1ff79","slug":"anga-performed-by-nurses-salary-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग मेें बतौर नर्स कार्य कर रहीं फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स(एफएमपीएचडब्ल्यू) ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्र्यालय परिसर में प्रदर्शन कर अपना बकाया वेतन जल्द देने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर एफएमपीएचडब्ल्यू यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रही नर्सों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। यूनियन की जिला प्रधान रूबीना कोसर ने बताया कि पिछले एक वर्ष से उन्हें वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
कई बार इससे पहले भी प्रदर्शन कर वेतन मांगा गया है, लेकिन विभाग और सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। भीषण महंगाई के चलते बिना वेतन के कार्य करना बहुत मुश्किल है। प्रदर्शनकारी नर्सों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बकाया वेतन नहीं दिया गया तो सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ राजोरी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि कई बार विभाग को बकाया वेतन जारी करने के लिए लिखित में कहा गया है। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से फंड की कमी के चलते बकाया वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही नर्साें को बकाया वेतन प्रदान करवा दिया जाएगा।