फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitation

पेयजल संकट को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitation
राजोरी। शहर के दस्स्ल पोठा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर लोगों ने जम कर नारे बाजी करते हुए पानी सप्लाई को जल्द सुचारू करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली सुस्त है, जिसके कारण पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है। इस अवसर पर स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा, रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर सप्लाई सुचारू करने की गुहार लगाई गई है। लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन देकर वापस भेज दिया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर हो कर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के कारण उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौच के लिए भी पानी नहीं है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और युवतियों को होती है। स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय बर्बाद होता है और सुबह-शाम कोहरे और भीषण ठंड के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर पानी सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेरव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed