फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitation

मन मर्जी से वसूल करते हैं चालक किराया

विज्ञापन
agitation
agitation - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के अड़गी दलहोड़ी क्षेत्र में जाने यात्री वाहन चालकों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। चालकों की मनमानी के चलते स्थानीय लोगों ने बुधवार को सरपंच नूर हुसैन के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने बताया कि उक्त सड़क पर यात्री वाहन बहुत कम चलते हैं। छोटे वाहन जैसे ऑटो बहुत अधिक किराया वसूल करते हैं। ऑटो चालक बिना किसी रेट लिस्ट के मनमर्जी से किराया वसूल कर लोगों को परेशान करते हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को होती है। विद्यार्थियों से कम किराया लेने के बजाय अधिक किराया लेकर उन्हें परेशान किया जाता है। अधिक किराया वसूले जाने का कारण चालक लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। सरपंच व अन्य लोगों ने बताया कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बाद में उपायुक्त को परेशानी से अवगत कराया। डीसी ने आश्वासन दिया है कि वे परिवहन विभाग को निर्देश जारी कर जल्द समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed