फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

थन्नामंडी में सड़क निर्माण कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सड़क निर्माण मे धीमी गति से काम करने का आरोप

विज्ञापन
agitaion
थन्नामंडी में सड़क निर्माण कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। राजोरी से थन्नामंडी सड़क को डबल लेन करने के काम में देरी होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लोगों ने निर्माण कंपनी धर्म राज कंस्ट्रक्शन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क को डबल लेन करने में जहां एक तरफ धीमी गति से काम चल रहा है, वहीं दूसरी ओर काम सर्वे के मुताबिक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने सर्वे में बदलाव किया है। वह जमीन कटिंग का काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने थन्नामंडी के बेगुनारा में सड़क तीन घंटे बंद रखी। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पानी का प्राकृतिक स्रोत है, जिससे लोगों को पानी मिलता है, लेकिन कंपनी ने इस जगह पर पुलिया बनाने के बजाय मिट्टी डाल पानी के स्रोत को बंद कर दिया है। इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम किया, जबकि तहसीलदार थन्नामंडी साहिल अली शाह ने मौके पर पहुंचकर लोगों की बात सुनने के बाद अनुबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि वह परियोजना को पूरा करने के लिए निर्धारित सर्वे कराकर जनता को आश्वस्त करे और दो दिन में पुलिया पर काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed