फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

परिसिमन रिपोर्ट के खिलाफ नेका का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी में नेकां का परिसिमन रिपोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस ने प्रदर्शन किया। डीडीसी अध्यक्ष नसीम लियाकत के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डाक बंगले में एकजुट होकर परिसीमन आयोग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द आयोग ने इस फैसले में बदलाव नहीं किया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेकां नेताओं ने परिसीमन आयोग तथा केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के इशारे पर ही आयोग की टीम ने ऐसी रिपोर्ट बनाई। डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि ख्वास तहसील के लोगों को दरहाल के साथ जोड़ा गया है। कालाकोट विस क्षेत्र को खत्म कर दिया गया। कालाकोट का आधा भाग बुद्धल दरहाल के साथ जोड़ा गया। कुछ भाग सुंदरबानी के साथ जोड़कर कालाकोट का अस्तित्व मिटाने का प्रयास किया गया है। राजोरी-पुंछ संसदीय सीट को अनंतनाग से जोड़ा गया है। जो दोनों सीमावर्ती जिलों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर बनाई गई रिपोर्ट को नेकां खारिज करती है। यदि जल्द ही इसे नहीं बदला गया तो ये धरने प्रदर्शन उग्र रूप ले सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed