फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

जीएमसी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी में जीएमसी के खिलाफ प्रदर्शन करते पार्षद व अन्य।
राजोरी। राजोरी में जीएमसी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जीएमसी में सीटी स्कैन मशीन को जल्द चालू करने ऑक्सीजन प्लांट के काम को शुरू करने की मांग की गई। वार्ड नंबर-9 के पार्षद संजय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि करीब डेढ़ माह पहले जीएमसी राजोरी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए टेंडर हुए। उसके बावजूद जीएमसी प्रशासन काम शुरू नहीं करा रहा है। इतना ही नहीं कई माह से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद संजय ने बताया कि कुछ दिन पहले राजोरी के दौरे पर आए उपराज्यपाल के सलाहकार से भी यह मांग रखी गई, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही राजोरी जीएमसी में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू नहीं किया गया और सीटी स्कैन मशीन को नहीं चालू किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed