{"_id":"cf2b05660eae3d47ae8b81018555656f","slug":"after-raping-teenager-accused-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 08 Jan 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो विभिन्न पुलिस थानों में बुधवार को अपहरण के बाद बलात्कार के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले एक गांव की 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी को उसी के पड़ोसी ने अगवा कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके ही पड़ोस का एक युवक पिछले काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। पहले भी कई बार उसने रास्ता रोक कर तंग किया।
विज्ञापन
तीन दिन पहले जब वह पशु चराने घर के पास के जंगल में गई थी तो आरोपी उसका पीछा करते हुए जंगल तक पहुंचा और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, राजोरी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में भी एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
महिला और उसके पति ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के ही एक निवासी ने उनके घर जबरदस्ती घुस कर महिला के साथ दुर्ष्कम किया है। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार को जब वह घर में अकेली थी तो वह घर में घुस आया और उसे अपनी हवास का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।