राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से किए जा रहे सीडी पंचायत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में सहायक आयुक्त विकास विजय कुमार ने अवगत कराया कि 151 सीडी पंचायत कार्यों में से 124 कार्यों के टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।
यह भी बताया गया कि 32 कार्य पूरे हो चुके हैं और 86 प्रगति पर हैं। डीडीसी ने बाकी कार्यों का टेंडर जल्द से जल्द कराने पर जोर दिया। कार्यों की वित्तीय प्रगति को ध्यान में रखते हुए बताया गया कि 2.4 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है और अब तक 29.53 लाख रुपये का व्यय किया गया है। डीडीसी ने आरडीडी को प्रक्रिया में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो। डीडीसी ने कार्यों को निष्पादित करते समय गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्यों की बारीकी से निगरानी करने पर भी जोर दिया और कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित अधिकारी सहायक आयुक्त विकास विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता आरईडब्ल्यू जहीर खान, एडी प्लानिंग बंसीलाल, बीडीओ चंदर कांत भगत और एईई आरईडडब्ल्यू अतहर परवेज मौजूद रहे।