{"_id":"6259bb585d58df651b0cfb93","slug":"administration-rajouri-news-jmu2578780142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कैपेक्स बजट योजना - 2022-23 पर चर्चा को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कैपेक्स बजट योजना - 2022-23 पर चर्चा को लेकर बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने शुक्रवार को जिला कैपेक्स बजट के तहत वार्षिक कार्य योजना पर बैठक में चर्चा की। बैठक में वित्त विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के लिए कार्य (विकास) योजना तैयार करने की जानकारी दी।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को पीआरआई सदस्यों के परामर्श से और अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार योजना तैयार करने और इसे जल्द से जल्द जमा करने के लिए कहा, ताकि प्रस्तावित परियोजनाओं पर काम समय पर शुरू किया जा सके। अधिकारियों पर पूंजीगत व्यय के लिए सभी रास्ते तलाशने पर जोर देते हुए उन्होंने योजना प्रस्तावों के तर्कसंगत और उचित निर्माण के लिए व्यावहारिक और कुशल इनपुट और डेटा को शामिल करने के लिए भी कहा।
उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर तैयार करने से कार्यों को समय पर पूरा करने और बजटीय प्रावधानों का निर्धारित समय सीमा के भीतर उपयोग करने में मदद मिलेगी। डीडीसी ने विभागों को यह भी निर्देश दिया कि वे केवल उन्हीं कार्यों/परियोजनाओं को प्रोजेक्ट करें, जिनसे अधिकतम लोगों को लाभ हो और जिन्हें वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।