{"_id":"6202c6de03eeb532117283ee","slug":"administration-rajouri-news-jmu253448480","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कार्यालय राजोरी में ई ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कार्यालय राजोरी में ई ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। सरकारी संस्थानों के काम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार से ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की गई है। सिस्टम को उपायुक्त विकास कुंडल ने डीआईओ मुजफ्फर मीर की उपस्थिति में लॉन्च किया। जबकि एडीआईओ अश्विनी कुमार एवं डीसी कार्यालय के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
ई-ऑफिस प्रणाली एक एकीकृत फ़ाइल और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है जो कर्मचारियों को सामग्री का प्रबंधन करने, आंतरिक रूप से डेटा की खोज करने और सहयोग करने की अनुमति देती है। फाइल सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक मूवमेंट और फाइलों की ट्रैकिंग और डेटा के हासिल करने को भी सक्षम बनाता है। डीडीसी ने कहा कि ई-ऑफिस सिस्टम एक डिजिटल वर्कप्लेस सॉल्यूशन है, जिसमें उत्पादों का एक सूट शामिल है जो इंटर और इंट्रा गवर्नमेंट दोनों प्रक्रियाओं के सरल बना कर और उन्हें पेपरलेस बनाकर एक कुशल और खुली सरकार का मार्ग प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली अधिक प्रभावी और पारदर्शी अंतर-सरकारी प्रक्रियाओं की शुरुआत करके शासन का समर्थन करने में मदद करेगी। ई ऑफिस प्रणाली के महत्व को रेखांकित करते हुए डीडीसी ने नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सिस्टम में उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही बढ़ाने और डेटा सुरक्षा और डेटा इंटेग्रोटी सुनिश्चित करने के लिए जिले में ई-ऑफिस शुरू किया गया है, उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से कर्मचारियों की ऊर्जा और समय को मुक्त करके नवाचार को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रणाली न केवल कार्यालय फाइलों की पूर्ण गोपनीयता प्रदान करेगी बल्कि अधिकारियों को अन्य कई चिंताओं से भी बचाएगी। डीसी ने कहा कि ई-ऑफिस से ऑफिस का काम आसान और तेज हो जाएगा