{"_id":"5fac2ba78ebc3e74f325db77","slug":"accident-rajouri-news-jmu222665246","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने कांग्रेस नेता को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी। ग़ुज्जर मंडी क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी का माहौल बन गया। जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने कांग्रेस नेता को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उक्त निवासी प्रमोद जसयाल उर्फ पिंकी जसयाल सुबह करीब 6:30 बजे सुबह की सैर के लिए जा रहे थे। उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट के पास एक दूसरे राज्य के नंबर वाली एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। नेता को टक्कर मारने के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों ने नेता के परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। मृतक के छोटे भाई अविनाश जसयाल ने बताया कि जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके भाई खून में लथपथ बेहोश पड़े थे। उन्होंने बिना समय गंवाय तत्काल जीएमसी राजोरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया करार दे दिया। अविनाश जसवाल के अनुसार उनके प्रमोद जसवाल के सिर में गहरी चोट आई थी, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार कब्जे में लेकर चालक की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।