फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Accident in rajouri

Rajouri News: शाहदरा शरीफ जियारत पर माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

विज्ञापन
Accident in rajouri
राजोरी से थन्नामंडी के बीच हसप्लोट गांव के पास हुआ हादसा, पांच लोग घायल
विज्ञापन

सभी का जीएमसी राजोरी में चल रहा उपचार, तीन लोगों की हालत गंभीर


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जिले के थन्नामंडी उप जिले के शाहदरा शरीफ स्थित बाबा गुलाम शाह बादशाह की जियारत पर माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं को ले जा रही एक टाटा सूमो थन्नामंडी के हसप्लोट गांव में हादसे का शिकार हो गई। इसमें चालक और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। उनमें से तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार टाटा सूमो (जेके11-3494) राजोरी से शाहदरा शरीफ की ओर जा रही थी। जब वह थन्नामंडी के हसप्लोट गांव पहुंची तो एक मोड़ पर चालक अपना संतुलन खो बैठा और सूमो सड़क से फिसलकर करीब तीन सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में सूमो में चालक समेत सवार सभी 7 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सूमो के चालक मोहम्मद यासर पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी भंगाई थन्नामंडी और यात्री शाजिया कोसर (15) पुत्री मोहम्मद शफीक निवासी ग्राती को मृत करार दे दिया। वहीं, हादसे में घायल 5 अन्य यात्रियों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेहमूद अहमद ने बताया कि जीएमसी में 5 घायलों को लाया गया हैं, जिनमें से 3 को काफी चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक है। जबकि, दो लोग खतरे से बाहर हैं। घायलों की पहचान शकील अहमद पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी प्रोड़ी राजोरी, पूजा देवी व आरुषि देवी दोनों पुत्री चमन लाल निवासी ग्राती राजोरी, काला खान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मुरादपुर राजोरी और आलिया खान पुत्री जुलीफकार खान निवासी ग्राती के रूप में हुई है। इनका हाल जानने डीसी विकास कुंडल जीएमसी पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और जीएमसी के अधीक्षक व उपचार कर रहे डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर उपचार दिया जाए। उधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed