{"_id":"56fd81364f1c1b204ef00108","slug":"absent-seven-hospital-staff-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गैरहाजिर सात कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गैरहाजिर सात कर्मचारी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर साहब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थन्नामंडी स्थित सरकारी सीएचसी में सीएमओ राजोरी के औचक छापेमारी के दौरान डाक्टर सहित दस अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने अस्पताल में गैरहाजिर रहने पर सात कर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार सीएमओ राजोरी डॉ. चमन भसीन ने वीरवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर थन्नामंडी में औचक छापेमारी की तो पाया कि वहां न डाक्टर उपलब्ध हैं और न अन्य कर्मी।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार सीएचसी में तैनात डेंटल सर्जन डॉ. शहबाब अहमद मिर्जा, नर्स मकसूद बेगम, शमीम अख्तर, जूनियर असिस्टेंट परवीन अख्तर, डेंटल टेकनीशियन हमीद आरिफ मिर्जा, एक्स-रे टेक्नीशियन शब्बीर अहमद वानी, लैब टेकनीशियन रजवान रशीद शाल, नर्स शाहीन अख्तर, नर्स सोनिया कोसर, ऑपरेशन थिएटर टेकनीशियन अता उल्ला मिर्जा और एनओ मोहम्मद मकसूद बिना अनुमित के ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार डाक्टर व अन्य कर्मियों के गैर हाजिर पाए जाने के अलावा अस्पताल में बढ़े पैमाने पर कुप्रबंधन भी पाया गया। साफ-सफाई का भी कोई खास ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीएमओ ने गैर हाजिर सात कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। गैर हाजिर डाक्टर व दो नर्सों मकसूद बेगम, शमीम अख्तर और जूनियर असिस्टेंट परवीन अख्तर को गैर हाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। सस्पेंड कर्मियों को जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के पास रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन