{"_id":"7e2e2ac8334be4c51bf482d2ae796fb2","slug":"aanganbari-woker-s-protest-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मांगों को जल्द पूरा नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की उन्होंने चेतावनी भी दी है। नगर के कृष्ण चंद्र पार्क में बुधवार को जिले भर से सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकत्रित हुईं। यहां उन्होंने जम्मू कश्मीर नेशनल ट्रेड यूनियन फ्रंट के बैनर तले प्रदर्शन किया।
फ्रंट के राज्य अध्यक्ष मोहम्मद गफ्फूर डार ने हा कि पिछले 11 महीनों का बकाया वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है। सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सेवाएं रद्द किए जाने का आदेश वापस ले, वेतन बढ़ाने और समय पर पदोन्नति दिया जाए। प्रदर्शनकारियों में शामिल हरजीत कौर, सलीमा बेगम, डेजी, राजकुमारी आदि ने कहा कि सरकार ने एक ही आदेश में सैकड़ों आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सेवाएं रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
इसके विरोध में कोर्ट में जाने पर हमारे हक में फैसला आया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण मंत्री ने आदेश रद्द करने का वादा किया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। 11 महीनों से वेतन नहीं दिया गया है और न ही वेतन बढ़ाया गया है।
विज्ञापन