फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   चिंगस में दफन हैं मुगल शासक जहांगीर की आंतें

चिंगस में दफन हैं मुगल शासक जहांगीर की आंतें

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। शायद ही लोगों को यह मालूम होगा कि महान अकबर के पुत्र और मुगल शासक जहांगीर उर्फ सलीम की आंतों को राजोरी के चिंगस में दफन किया गया था। यहां तक कि वह ऐसे पहले शख्स थे, जिनकी दो देशों में कब्र हैं। उनकी आंतें हिंदुस्तान में दफन हैं तो शरीर का बाकी हिस्सा पाकिस्तान में।
विज्ञापन

राजोरी के चिंगस फोर्ट में जहांगीर की मजार है। यहां उनकी आंतों को दफन किया गया था, जबकि बाकी शरीर पाकिस्तान में लाहौर शहर के शहादरा में दफन किया गया। वहां भी उनकी मजार बनी हुई है। चिंग पर्सियन भाषा का शब्द है, जिसका मतलब अंतड़ियां होता है। इस वजह से राजोरी के इस स्थान को चिंगस नाम दिया गया। चिंगस फोर्ट में जहांगीर की आंतें दफन होने का जिक्र ‘तुजुके जहांगीर’ नामक पुस्तक में मिलता है। फारसी भाषा में लिखी यह किताब फिलहाल जम्मू की रणवीर लाइब्रेरी में सुरक्षित है। राजोरी के राजा रहे मिर्जा जफरउल्लाह द्वारा जहांगीर पर लिखित एक अन्य किताब ‘राजगान-ए-राजोर’ में भी इस बात का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

‘तुजुके जहांगीर’ का हवाला देते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक महाराजकर सिंह ने बताया कि चिंगस सराय मुगल शासकों द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। पाकिस्तान से कश्मीर आते-जाते वक्त यह रुकने का स्थान था। अपनी फौज सहित जहांगीर गर्मियों में कश्मीर आ जाते थे। वर्ष 1627 कश्मीर से लौटते वक्त उनकी चिंगस में मृत्यु हो गई। इसकी सूचना उनकी पत्नी नूरजहां को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने अपने सलाहकारों को हुकुम दिया कि मौत की खबर को गुप्त रखा जाए। साथ ही कहा कि उनकी आंतों को निकाल कर वहीं दफन कर दें और बाकी शरीर पाकिस्तान के शहादरा लाहौर लाने को कहा। महाराजकर बताते हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि शव लाहौर पहुंचाने तक खराब न हो जाए। साथ ही मौत का कारण किसी को पता नहीं चले।

चिंगस फोर्ट के विकास को लेकर कामकाज चल रहा है। राज्य सरकार की ओर से कोई सहयोग न मिलने से दिक्कतें सामने आ रही हैं। कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको सिर्फ निदेशक ही कर सकते हैं, लेकिन पिछले तीन सालों से यह पद खाली है। सरकार ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है।
-मोहम्मद शफीक जाहिद, पुरातत्व विभाग के उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed