फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   तपने लगे पहाड़, बेहाल हुए लोग

तपने लगे पहाड़, बेहाल हुए लोग

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी/पुंछ। चढ़ते पारे के बीच पहाड़ तपने लगे हैं। राजोरी शहर का पारा पिछले चार दिन से चालीस के पार चल रहा है। पुलस्त नगरी पुंछ में यह आंकड़ा 36 के ऊपर पहुंच गया है। गर्मी से बेहाल लोग राहत पाने के लिए बावलियों, नदी और नालों की शरण लेने लगे हैं। घनी छांव भी राहत देने में बेअसर साबित हो रही है।
विज्ञापन

राजोरी शहर में पिछले चार दिनों से राजोरी शहर का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं, लू ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। जून में शहर का पारा 40 के पार कई सालों बाद मापा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन

गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने और मुसीबत ला दी है। बिजली की आंखमिचौली से लोगों का गुस्सा भी बढ़ने लगा है। उधर, पुंछ जिले के पहाड़ भी अब तपने लगे हैं। शनिवार को पुलस्त नगरी का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। गर्मी में राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बावलियों, नदी और नालों में नहाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ जिले में एक हफ्ता पहले तक बारिश हो रही थी। इसके बाद दिनोंदिन पारा चढ़ता गया। इतना ही नहीं नगर में रह रहे लोग जिले के ऊंचाई वाले अपने गांवों लोरन, सावजियां, चंडीमाड़ा, पोशाना आदि जगह लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed