{"_id":"30-45001","slug":"Rajouri-45001-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार निकली चंडी माता की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार निकली चंडी माता की शोभायात्रा
Rajouri
Updated Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। श्री चंडी माता के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को चंडी मां मंडली की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की तादाद में चंडी मां के भक्तों ने शिरकत की। शहर में पहली बार चंडी मां की शोभायात्रा निकाली गई है। इस दौरान चंडी मां की झांकी और हनुमान नृत्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बनता था। ढोल और बांसुरी की धुन पर महिलाएं खूब थिरक रही थी।
तहसील चौक से दोपहर बाद करीब ढाई बजे शोभायात्रा निकाली गई जो तहसील बाजार, सिटी चौंक, पुराने बस स्टैंड से वापस होकर तहसील चौंक में संपन्न हुई। यहां देर शाम मां चंडी की आरती की गई। इस अवसर पर पूरे शहर में पुलिस का कड़ा पहरा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया था। चंडी मां मंडली, राजोरी की प्रधान सुनैना माथुर ने बताया कि जम्मू में हर साल मां चंडी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस साल उन्होंने राजोरी में भी इसे दिवस को मनाया है। इसी के चलते यह भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। यह परंपरा हर साल निभाई जाएगी। सुनैना का कहना है कि चंडी मां के भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसलिए सबने उन्हें इस शोभायात्रा के लिए कहा। हर वर्ष हजारों की तादाद में राजोरी और पुंछ के लोग चंडी मां की यात्रा में जाते हैं। स्थापना दिवस और इसके पूजन के लिए उन्हें जम्मू जाना पड़ता था, लेकिन अब हर साल वह यहीं पर स्थापना दिवस मनाएंगे और मां की पूजा करेंगे।