फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   18वें दिन मिला डूबे युवक का शव

18वें दिन मिला डूबे युवक का शव

Tue, 19 Mar 2013 05:31 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Tue, 19 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। एक मार्च को मुरादपुर में नदी में डूबे युवक का शव सोमवार को मिल गया। पूरे 18 दिन के बाद युवक का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर मिला। यहां एक बजरी लेने आए व्यक्ति ने उसको देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एक मार्च को जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल राशिद नदी पार करते डूब गया था। लगभग पांच दिन तक जिला प्रशासन ने युवक की तलाश के लिए नदी को खंगाला, लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो सका था। सोमवार शाम 4 बजे एक व्यक्ति ने उसके शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। शव घटनास्थल से एक किमी. दूर फिश फार्म के पास पानी में एक जगह पर फंसा हुआ था। यहां बजरी लेने आए व्यक्ति ने उसे देखा और चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया। थाना प्रभारी विरेंदर गुप्ता ने बताया कि शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल जाकिर की मौत की जांच अभी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि उसकी मौत हकीकत में डूबने से हुई थी या फिर किसी अन्य कारण से।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed