{"_id":"30-24754","slug":"Rajouri-24754-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई बांट मनाया विलय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई बांट मनाया विलय दिवस
Rajouri
Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। हिंदू संगठनों और भाजपा ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर का विलय दिवस मनाया। इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने मिठाई बांट कर खुशियां जताई। आतिशबाजी के बाद दुकानदारों ने दुकानों के आगे मोमबत्तियां जलाकर इस दिन को याद किया।
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय परिषद ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर के पास विलय दिवस मनाया और भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। बजरंग दल के जिला प्रधान करण ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर का भारत का साथ पूर्ण विलय है। इसलिए जो लोग यह कहते हैं कि रियासत का देश के साथ अभी पूर्ण विलय नहीं हुआ तो वो गलत सोचते हैं। वहीं विहिप के जिला प्रधान सतपाल शर्मा ने कहा कि रियासत का हर शख्स जानता है कि जम्मू कश्मीर का विलय भारत के साथ पूर्ण है।
भाजपा की जिला इकाई ने भी विलय दिवस मनाया। पार्टी की ओर से बस स्टैंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बिग्रेडियर राजिंदर सिंह को भी याद किया गया। भाजपा के जिला प्रधान योगेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विबोध गुप्ता और कुलदीप राज गुप्ता इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि रियासत का विलय पूर्ण रूप से भारत के साथ हो रखा है। पार्टी ने देश में भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को कोसा।