{"_id":"5ba00a32867a557ea94a5b2f","slug":"81537215026-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 10 यात्री घायल, जिला अस्पताल में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 10 यात्री घायल, जिला अस्पताल में उपचाराधीन
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर के गुदर्नबाला इलाके में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे यात्रियों से खचाखच भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गुदर्नबला से राजोरी की ओर आ रही एक बस मोड़ काटते समय सेना के एक कैंप की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। यात्रियों कीचीख पुकार सुन कर सेना के जवानों ने राहत कार्य शुरू किया व सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार घायलों का उपचार जारी है व हालत स्थिर बनी हुई है। बस में बैठे कुछ यात्रियों ने बताया कि बस में सवारियां क्षमता से अधिक थीं। एक तो बस ओवरलोड थी व दूसरा चालक बड़ी लापरवाही से बस दौड़ा रहा था। कई यात्रियों ने उसे बस धीमी गति से चलाने के लिए कहा भी लेकिन वह ऊंची आवाज में म्यूजिक सुनने में व्यस्त था। इसके चलते उसने ध्यान नहीं दिया और बस हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के प्रति रोष प्रकट करते हुए बताया कि यदि कहीं नाका लगा होता, तो हादसे को रोका जा सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए बस को जब्त कर लिया। फरार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। हादसे में निसार अहमद, मोहम्मद आजम, हाजी मोहम्मद सादिक, जुल्फकार अली, हाजी मोहम्मद शरीफ, अजम बी, मोशरफ अली, मनीजा बेगम, मोहम्मद रियाज और रफीक अहमद घायल हुए हैं।