{"_id":"5ba2a4d9867a557eb1675f9c","slug":"71537385689-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। निकाय चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को जिले की सभी 5 नगरपालिकाओं के लिए आरओ हेडक्वार्टर स्थापित कर नामांकन भरने का काम शुरू कर दिया गया। जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद एजाज असद से के अनुसार राजोरी नगरपालिका के 17 वार्डों के लिए 4 स्थानों पर आरओ हेडक्वार्टर स्थापित किए गए हैं। वार्ड नं. एक यानी ऐती, वार्ड 2 गुज्जर मंडी, वार्ड 3 डीसी कॉलोनी और वार्ड 4 मलिक मार्केट के लिए न्यू डाइट कांप्लेक्स खेवरा राजोरी में आरओ हेडक्वार्टर स्थापित किया गया है। सीनियर लेक्चरर सीताराम को आरओ व मकबूल हुसैन और मोहम्मद जाहिद को एआरओ नियुक्त किया गया है। वार्ड 5 यानी पांजा चौक, वार्ड 6 मनहास मोहल्ला, 16 डन्नीधार और 17 खेवरा के लिए आईटीआई कांप्लेक्स राजोरी में आरओ हेडक्वार्टर बनाया गया है व सीनियर लेक्चरर गिरधारी लाल को आरओ व राजीव कटौच और रंधीर शर्मा को एआरओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन