{"_id":"5ba2a5c0867a557f6661fd62","slug":"51537385920-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में अभिभावकों ने जड़ा ताला, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में अभिभावकों ने जड़ा ताला, प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कहीं विद्यालय पर लटका मिला ताला तो कहीं गायब थे शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के कालाकोट सब डिवीजन के गलहान स्थित सरकारी हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों ने स्कूल में ताले जड़ जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल में सुबह बच्चों के पहुंचते साथ ही उनके अभिभावक भी वहां पहुंच गए। अभिभावकों व बच्चों ने स्कूल में ताले लगा कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए अभिभावकों व बच्चों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेेबजी की।
उन्होंने बताया कि नए स्तर की पढ़ाई शुरू हुए पांच महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक स्कूल में शिक्षकों के आधा दर्जन पद रिक्त पड़े हैं। स्कूल में 10वीं कक्षा तक के 165 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र 6 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। उनमें से भी एक हेडमास्टर हैं, जो कि मात्र कार्यालय का काम काज देखते हैं। अन्य 5 शिक्षक बच्चों को सभी विषयों की पढ़ाई कैसे करवा सकते हैं। किसी न किसी कारण एक या दो शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे पाते हैं। ऐसे में रोजाना बच्चे स्कूल से लौट कर घर आ जाते हैं। अभिभावकों ने बताया कि पिछले माह भी स्कूल में धरना प्रदर्शन करने पर शिक्षा विभाग ने समय मांगा था और भरोसा दिलाया था कि जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पद भर दिए जाएंगे, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। मजबूर होकर हमें स्कूल में ताले लगा प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। इस संबंध में सीईओ राजोरी चौधरी लाल हुसैन ने बताया कि उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि मात्र दो दिन में ही शिक्षक भेजे जाएंगे। सीईओ जेडईओ से रिपोर्ट मांगी है व जेडईओ की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।