फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   सलाहकार कुमार ने नए राजोरी मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की

सलाहकार कुमार ने नए राजोरी मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
सलाहकार कुमार ने नए राजोरी मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की
राजोरी। राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने वीरवार को राजोरी का दौरा किया और जिले में बन रहे नए मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अगले शैक्षणिक सत्र से पहला बैच शुरू करने के लिए अस्थायी व्यवस्था की भी जानकारी हासिल की। सलाहकार के साथ प्रमुख सचिव अतुल डुल्लू, आयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी खुर्शीद अहमद शाह और जेकेपीसीसी प्रबंध निदेशक एम राजू भी मौजूद थे। सलाहकार ने अगले साल तक नए मेडिकल कॉलेज को काम करने लायक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीएमसी की इमारत बनने के बाद कक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगीं। इस अवसर पर सलाहकार ने अब तक हुए खर्च के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तय समय में मेडिकल कालेज की इमारत को पूरा करवाने और उसमें सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। सलाहकार ने प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से इस काम की प्रगति की निगरानी रखने को कहा, ताकि काम पूरा होने में देरी न हो और नए जीएमसी की मुख्य इमारत तय समय में बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed