{"_id":"57ea8f6d4f1c1b906c575f5d","slug":"20-students-returned-from-india-tours","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत भ्रमण से लौटीं 20 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत भ्रमण से लौटीं 20 छात्राएं
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
भारत भ्रमण से लौटीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
जिले के थन्नामंडी स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा भारत भ्रमण पर भेजी गई छात्राओं के दल का वापस लौटने पर थन्नामंडी के स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
आपरेशन सद्भावना के तहत दूरदराज के क्षेत्रों की 20 छात्राओं और 2 शिक्षिकाओं को भ्रमण के दौरान देश की कपड़ा उद्योग मंत्री स्मिति ईरानी से रूबरू होने का अवसर मिला।
स्मिति ईरानी से हुई मुलाकात के अनुभव को पत्रकारों के साथ साझा करते हुए छात्राओं ने बताया कि पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस टीवी अभिनेत्री और मंत्री को टीवी पर देखा करती थीं, आज वह उनके सामने हैं। छात्राओं को देश की राजधानी दिल्ली, आगरा और जयपुर स्थित कई ऐतिहासिक धरोहर को देखने का अवसर भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली के बसंत वैली स्कूल की छात्राओं से मुलाकात कर ज्ञान में वृद्धि करने का अवसर भी दूरदराज की छात्राओं को मिला। वापस लौटने पर खुशी का इजहार और सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें वह ज्ञान प्राप्त हुआ है जिसे वह अपनी आगे की पढ़ाई में लाभदायक तरीके से प्रयोग कर पाएंगी।
वहीं इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावकों ने भी सेना के इस कार्य की सराहना की।