{"_id":"5b9eb06b867a557ecf606100","slug":"191537126507-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में जांचा स्वास्थ्य, बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में जांचा स्वास्थ्य, बांटे प्रमाणपत्र
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज असद के निर्देश पर जिले के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों का स्वास्थ्य जांचने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कोटरंका चिकित्सा बलाक के तहत पड़ने वाले दूरदराज के गांव चकली जमोला में आयोजित शिविर में भारी संख्या में गरीब लोगों को लाभ पहुंचाया गया। बीएमओ कोटरंका डॉ. इकबाल मलिक की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं बच्चों व अन्य लोगों को मिला कर कुल 283 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई व उनको नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। बीएमओ ने कहा कि मीसल्स-रूबेला वैक्सीन डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित है और दुनिया के अन्य हिस्सों में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है। आम लक्षणों वाले दो वायरल रोग, मीसल्स और रूबेला बच्चों में विकृति और मृत्यु दर के प्रमुख कारण हैं। इस अवसर पर विभाग ने लोगों को पेंशन आदि से संबंधित 195 प्रमाणपत्र, फिटनेस के 63 प्रमाणपत्र, 10 बीमारी प्रमाणपत्र, 15 विधवा पेंशन प्रमाणपत्र और 9 विकलांगता प्रमाण पत्र दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन