फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन का विडियो वायरल करने पर मास्टर जी को नोटिस जारी

स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो वायरल करने पर मास्टर जी को नोटिस जारी

Fri, 21 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन का विडियो वायरल करने पर मास्टर जी को नोटिस जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का वीडियो वायरल करने वाले मास्टर को सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


सीईओ राजोरी चौधरी लाल हुसैन की तरफ से जारी शोकॉज नोटिस के अनुसार कुछ दिन पहले थन्नामंडी शिक्षा जोन के तहत पड़ने वाले सरकारी मिडिल स्कूल के एक मास्टर मोहम्मद काजी ने बॉर्डर मेल न्यूज नामक एक व्हाटस ऐप ग्रुप में एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में कालाकोट सब डिवीजन के गलहान इलाके के सरकारी हाई स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक स्कूल में ताले लगा कर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेेबाजी करते दिखाए गए थे।
विज्ञापन


जांच करने पर पाया गया कि जो वीडियो मास्टर ने ग्रुप में शेयर किया था, वह बहुत पहले का था। मास्टर ने उस दिन वीडियो वायरल कर शिक्षा विभाग की छवि को खराब किया है। शिक्षा विभाग में ही काम करते हुए शिक्षा विभाग के खिलाफ ही वीडियो को वायरल कर विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया गया है। सीईओ ने नोटिस में लिखा है कि मास्टर ने सर्विस नियमों का उल्लंघन किया है। सीईओ ने मास्टर को शोकॉज नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed