फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   13 passengers injured in bus overturns

बस पलटने से 13 यात्री घायल

Thu, 30 Oct 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 30 Oct 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
13 passengers injured in bus overturns

कालाकोट के मिथानी से राजोरी आ रही एक बस के बीच सड़क पलट जाने से 13 यात्री घायल हो गए। करीब 30 यात्री बाल-बाल बच गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे। घायलों को तरयाठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से अधिकतर को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पास के सुंदरबनी उप जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर ही पलट गई। यदि बस पलटने के बाद खाई में गिर जाती तो काफी लोगों की जान जा सकती थी। घायलों में मोहम्मद रफीक, अब्दुल खालिक, अंग्रेज सिंह, भोली देवी, बलकार सिंह, खुरशीद अहमद, मंजूर अहमद, पंकज सिंह, बबली देवी, ममता देवी, सुलेमान खोरवानी, नोबाज और हेमराज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबलगाला के पास हुए हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत पास के तरयाठ अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियों ने बताया कि बस के चालक को बार-बार कहा जा रहा था कि बस को धीमी गति से चलाए, लेकिन चालक उनकी बात नहीं सुन रहा था।


हादसे में बचे यात्रियों का कहना था कि यदि बस पलट कर खाई में गिर जाती तो कोई भी जिंदा नहीं बचता। क्योंकि कालाकोट से लेकर राजोरी तक हर एक रास्ता पहाड़ों से होकर ही निकलता है। जहां100 से 1000 फुट तक की गहरी खाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed