{"_id":"573183d74f1c1b2333919ff0","slug":"rain-in-some-parts-of-j-k-in-the-next-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटों में जम्मू को गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटों में जम्मू को गर्मी से मिलेगी राहत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 10 May 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo
गर्मी से बेहाल लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार रियासत में आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला चलेगा और इससे तापमान में गिरावट होगी। अगले 24 घंटों में रियासत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार दस मई मंगलवार को श्रीनगर और जम्मू में आसमान में बादल छाएंगे और कुछ जगह बारिश भी हो सकती है। 11 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 12 से 13 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा और अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।
विज्ञापन
सोमवार को रियासत के अधिकतर इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 35.5 रिकार्ड हुआ। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 रहा। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.0 तक पहुंच गया है।