फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pulwama: Missing recorded youth arrested with pistol fired at security forces

पुलवामा: लापता दर्ज युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर चलाई गोली

Thu, 20 Jan 2022 10:02 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 20 Jan 2022 10:02 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन ने पुलिस के साथ पचहर राजपोरा पुलवामा में नाका लगाया था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, लेकिन उसने मौके से भागने की कोशिश की और संयुक्त पार्टी पर गोली चलाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन
Pulwama: Missing recorded youth arrested with pistol fired at security forces
गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने एक युवक को पिस्तौल व कारतूस के साथ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राहिल शौकत डार निवासी राजपोरा पुलवामा के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने हाल ही में उसके लापता होने की सूचना राजपोरा थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन ने पुलिस के साथ पचहर राजपोरा पुलवामा में नाका लगाया था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, लेकिन उसने मौके से भागने की कोशिश की और संयुक्त पार्टी पर गोली चलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, सतर्क नाका पार्टी ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed