फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   weather

पुंछ के चक्कां दा बाग में फटा बादल,क्रास एल ओ सी ट्रेड सैन्टर को भारी नुकसान,दर्जनों पुलिस कर्मी फंसे,पुलिस व सेना ने निकाले

विज्ञापन
weather
पुंछ के चक्कां दा बाग में बादल फटने के बाद बने हालात और क्रास एल ओ सी ट्रेड सैन्टर के बैहता पानी - फोटो : POONCH
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब डेढ़ बजे हल्की बारिश के बीच बादल फटने की घटना पेश आई। इससे क्षेत्र में बहने वाले रंगढ़ नाले के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भारी बाढ़ आ गई। इससे चक्कां दा बाग स्थित क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर और उसकी चारदीवारी को भारी नुकसान पहुंचा। साथ ही कई कनाल कृषि भूमि पर खड़ी धान एवं मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बादल फटने से आई बाढ़ में चक्कां दा बाग क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर की सुरक्षा के लिए तैनात दर्जनों पुलिस कर्मी बाढ़ के कारण अपनी इमारत में फंस गए। बादल फटने और बाढ़ आने की जानकारी मिलने पर पुंछ से एसएसपी रोहित बसकोत्रा, एसएचओ रंजीत सिंह और अन्य अधिकारी दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे, परंतु पुंछ की तरफ से उस क्षेत्र में पहुंचना मुश्किल होने के कारण नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस जवानों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी का बहाव कम होने के बाद पुलिस अधिकारी भी बाढ़ में फंसे जवानों तक पहुंच पाए। बादल फटने की घटना से किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चक्कां दा बाग क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर की दीवारों एवं भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पुंछ-रावलाकोट को भी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने की घटना के बाद दोपहर को क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर में हालात को देखा तो एक तरफ जहां बादल फटने के बाद आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। वहीं कई घंटों के बाद तक ट्रेड सेंटर से भारी मात्रा में पानी बहते हुए बाहर निकाल रहा था। मानों को छोटी नदी बह रही हो। इतना ही नहीं ट्रेड सेंटर के सामने करोड़ों रुपये से बनाए गए ट्रक टर्मिनल में दो से डाई फुट तक पानी भरा हुआ था। जबकि पुंछ-रावलाकोट सड़क पर भी पानी बहने से पुंछ के नियंत्रण रेखा के आखिरी गांव फकीरदारा के लोगों को घरों तक आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed