{"_id":"60b7dbbd8ebc3ef7893ac079","slug":"weather-poonch-news-jmu236508992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटों तक हुई बारिश से जिले में फिर मोसम हुआ ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटों तक हुई बारिश से जिले में फिर मोसम हुआ ठंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। एक दिन के अंतराल के बाद बुधवार को एक बार फिर जिले भर के साथ ही पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे फिर से मौसम ठंडा हो गया। इसके कारण लोगों को जून में नवंबर का अहसास होने लगा। जबकि अचानक शुरू होने वाली इस बारिश के कारण घरों से बाहर मौजूद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश में भीगते हुए घरों में पहुंचे।
बुधवार शाम करीब पांच बजे अचानक जिले में जोरदार बारिश होने लगी जोकि देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक बदस्तूर जारी रही, जिससे जिले में तापमान में भारी कमी आने से ठंड का अहसास होने लगा। मौसम में आई ठंडक से ऐसे लगने लगा मानों जून का महीना न हो कर नवंबर का महीनों हो, जिसमें ठंड की शुरूआत हो रही हो। गौरतलब है कि इससे पूर्व सोमवार को भी जिले में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को फिर से बारिश होने लगी। इसे लेकर लोगों का कहना है कि इससे पहले वर्ष 1988 में इसी प्रकार गर्मी के मौसम में भारी बरसात हुई थी। उसके बाद इस बार भी कुछ ऐसा ही मौसम बन रहा है। जो सेहत को बिगाड़ने वाला है। क्योंकि अचानक दो दिन गर्मी और उसके बाद फिर से ठंड हो जाने से अधिक संख्या में लोगों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। इस तरह के मौसम से खांसी, जुकाम और बुखार आ जाता है। जो इस कोरोना महामारी काल में किसी के लिए भी मुसीबत बन सकता है।