{"_id":"6b034f2afb9be76bf505a920","slug":"we-will-uproot-every-hand-raised-against-the-people-of-poonch-goc-poonch-news-c-10-1-jmu1064-1069588-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ की आवाम की तरफ उठने वाले \nहर हाथ को उखाड़ देंगे : जीओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ की आवाम की तरफ उठने वाले हर हाथ को उखाड़ देंगे : जीओसी
विज्ञापन
-79वें पुंछ लिंक अप दिवस पर मेजर जनरल रूरिया ने दिया सुरक्षा का भरोसा
-बोले- लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए सेना देगी सर्वोच्च बलिदान
-शिक्षा, विकास और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान का भी किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना की 25 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल मनोज रूरिया ने पुंछ के लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए दुश्मन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुंछ की आवाम की तरफ उठने वाले हर हाथ को उखाड़ देंगे और बुरी आंख को फोड़ देंगे। सेना पुंछ के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उनकी जान-माल की रक्षा के लिए सेना हर बलिदान देने को तैयार है।
मेजर जनरल मनोज रूरिया रविवार को 79वें पुंछ लिंक अप दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुंछ के लोगों के साहस, हौसले और देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि पुंछ लिंक अप के बाद से यहां के लोगों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पुंछ की गौरवशाली गाथा और लोगों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इसे देखकर उनकी आंखें नम हो जाती हैं।
जीओसी ने इस अवसर पर पुंछ के लोगों से दो महत्वपूर्ण वादे किए। उन्होंने कहा कि पहला वादा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान से जुड़ा है। शिक्षा, विकास और प्रशासनिक क्षेत्र में लोगों को आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सेना हरसंभव प्रयास करेगी। जरूरत पड़ने पर सैन्य कमांडर, सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक के सामने भी इन मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
सुरक्षा के लिए जवान जान की बाजी लगा देंगे
दूसरा वादा पुंछ की सुरक्षा को लेकर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति पैदा होती है तो सेना पूरी ताकत से लोगों की रक्षा करेगी। जवान अपनी जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन पुंछ के लोगों को कोई नुकसान नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों से सेना का साथ देने की अपील की, जिस पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में साथ देने का भरोसा जताया। इससे पहले जीओसी ने पुंछ के नाटो ऑडिटोरियम में आयोजित लघुनाटक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम के माध्यम से पुंछ के इतिहास, वीरता और सेना के साथ लोगों के संबंधों को प्रदर्शित किया गया।