{"_id":"9d12fb2e992bdc60ef617a68d149d62b","slug":"was-shot-and-killed-at-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी क्षेत्र में गोली लगने से जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी क्षेत्र में गोली लगने से जवान की मौत
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले की मेंडर तहसील अंतर्गत पड़ने वाले एलओसी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मंगलवार को सेना के लांस नायक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सुबह के समय बलनोई क्षेत्र में एलओसी के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब सेना के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक जवान खून में लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन
तत्काल उसे सेना के ही स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डाक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थिति में चली गोली से सेना के लांस नायक अनिल कुमार की मौत हुई है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच से तो यह आत्महत्या का मामला नजर आता है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गोली चलने के असली कारणों का पता लगाने के लिए सेना और पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार गोली एलओसी के उस पार से आने की बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा। सेना इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रही है।