{"_id":"670f0ac01f1f9dadf50d8e84","slug":"volleyball-championship-starts-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102491-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: वॉलीबाल में चंडक सुल्तान ने यासीन इंग्लिश को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: वॉलीबाल में चंडक सुल्तान ने यासीन इंग्लिश को 2-0 से हराया
Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली मैदान में वालीबाल प्रतियोगिता शुरू, मंडी तहसील की 16 टीमें ले रही हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना की 25 आरआर की तरफ से मंगलवार को वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। इस प्रतियोगिता में मंडी तहसील की 16 टीमें भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
मंगलवार दोपहर को गली मैदान में सेना की तरफ से वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वाॅलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच चंडक सुल्तान बनाम यासीन इंग्लिश स्कूल मंडी के बीच खेला गया। इसमें चंडक सुल्तान ने यासीन इंग्लिश स्कूल मंडी को 2-0 से हराया। दूसरा मैच पारलकोट ए बनाम लोरन क्लब के बीच खेला गया। इसमें लोरन क्लब ने पारलकोट ए को 2-0 से हराया, तीसरा मैच खान क्लब खेत ए बनाम भटट क्लब बी के बीच खेला गया। इसमें खान क्लब खेत ए ने भट क्लब बी को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता का चौथा मैच बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी बनाम खाकी वॉरियर जलियां के बीच खेला गया। इसमें खाकी वॉरियर ने बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी को 2-0 से हराया, पांचवें मैच में मखदूमिया क्लब जालियां ने केपी वॉरियर खेत को 2-0 से हराया। इस अवसर पर तारिक अहमद,वसीम अहमद और रमीज ने कहा कि सेना खेलों से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है।